जानिए कितने करोड़ की सम्पत्ति के मालिक है पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

पिछले कुछ समय से महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म और उनके टीम में बने रहने को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे. लेकिन कल ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच में धोनी ने 55 रन की शानदार पारी खेलकर सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. धोनी ने इससे पहले भी मैच में अर्धशतक लगाया था.


बता दें ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए T20 सीरीज में धोनी को रेस्ट देकर रिषभ पन्त को खिलाया गया था. ऋषभ ने शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद धोनी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे. लेकिन धोनी एक बार फिर फॉर्म में है और टीम के लिए अपनी कीमत साबित कर दी है.


महेंद्र सिंह विश्व के उन चुनिंदा कप्तानों में से एक है जिन्होंने आईसीसी की सभी बड़ी ट्रॉफी जीती हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 10 वर्ष तक भारतीय टीम की कप्तानी की है महेंद्र सिंह धोनी वह पहले भारतीय कप्तान है जिसकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँची थी.


क्रिकेट में सुपरस्टार बनने से पहले धोनी एक बहुत ही सामान्य परिवार से तालुक रखते थे. ये रेलवे में एक टीटीई की जॉब भी करते थे. लेकिन आज  इनके पास करोड़ों की जायजाद है और धोनी हर कोई लक्ज़री अफ्फोर्ड कर सकते है.


महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी करीब 1200 करोड रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक है. महेंद्र सिंह धोनी विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर में से एक माने जाते हैं. साल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में व्यक्तिगत रूप से टैक्स देने वाले लोगो मे सबसे ज्यादा टैक्स देने के मामले में पहले स्थान पर थे.

Comments

Popular posts from this blog

16 साल की लड़की है धरती की परी, देखकर आप भी हो जाएंगे इनके दीवाने

पति से तलाक के बाद और भी बोल्ड हो गई है यह एक्ट्रेस, क्लिक करके देखें तस्वीरें